राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर कलक्टर कार्यालय में बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गयी और कलक्टर कार्यालय की तलाशी ली जा रही है। ईमेल के जरिये बीकानेर कलक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिये यह धमकी मिली। जिसमें 16 बम ऑफिस में रखने का दावा किया गया है।

इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया। जिसके बाद एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड़, एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। कलक्टर कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। इधर, सुबह जैसे ही इस धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिली एसपी मृदुल कच्छावा भी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इसके साथ ही अन्य अधिकारी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची।

 

ई-मेल में लिखा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखे गए है। दोपहर 12:15 बजे धमाके होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!