राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर का पता पुछने और फिर आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में जेल सदर के पास रहने वाली महिला ने संदीप नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3-4 मई की रात की है। प्रार्थिया ने बताया कि वह अपनी बच्ची के साथ घर में रहती हैं। रात के समय में आरोपी संदीप ने उनसे घर का पता पूछा, जो उसने बता दिया।

इसके बाद रात करीब 12:35 बजे बारिश आने पर जब घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर महिला ने देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी और उनके सोने के कई आभूषण गायब थे।
चोरी हुए आभूषणों में एक जोड़ी बाजू, एक सोने का हार, एक सोने की नथली, एक जोड़ी मेने का झाला, एक सोने की जोड़ी कान की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की रखड़ी शामिल हैं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



