राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर घर पर हमला करते हुए तोडफोड़ करने और परिवार को खत्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में राजीव नगर में रहने वाली महिला ने सुमित, रिजवान, ताहीर, प्रवीण, अरूण के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 17 जनवरी 2026 की शाम की बताई जा रही है। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है कि आरोपित हथियारों के साथ उसके घर पर आए और हमला कर दिया। इस दौरान आरोपित ने उसके घर पर तोडफ़ोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अगली रात को फिर से आए और धमकी देते हुए परिवार को खत्म करने की बात कहीं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!