राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीम युवा क्रांतिकारी संगठन ने बिरमसर श्रीडूंगरगढ़ ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष पर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। डॉ भीमराव अंबेडकर का माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा ने कहा बहुत ही शानदार कार्यक्रम हुआ।

सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत में पहला ही कार्यक्रम देखा ओर आयोजन समिति धन्यवाद किया। इस दौरान सेवा निवृत्त शिक्षक रामेश्वर लाल डोटासरा ने कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों को अपनाना चाहिए। भीम युवा क्रांतिकारी संगठन के अध्यक्ष और एबीवीपी के पुर्व नगर मंत्री लालचन्द गोयल ने गांववासियों का एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। गोयल ने बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाए।

प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से उपर विधार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रोफी एव स्मृति चिन्ह एवं भारत माता की तस्वीर देखकर सम्मानित किया गया। गांव के सभी वर्तमान कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं भामाशाह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरमसर में रखा गया। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!