राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की है। पुलिस टीम ने पुलिस सिंबल लगी कार से यह गांजा जब्त किया है। कार्रवाई चुरू के एनएच-52 पर रामसरा बाईपास के सामने की है।

जहां पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एनएच 52 पर रामसरा बायपास के सामने एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से नौ किलो 527 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार नगोविंद सैनी, मालम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। कार के पीछे पुलिस का सिंबल लगा हुआ था। फिलहाल सिंबल को लेकर जांच में जुटी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वास्तव में गाड़ी पुलिस की है या फिर ऐसे ही सिंबल लगाया गया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


