राजस्थान 1sst न्यूज,बीकानेर। मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में वार्ड नंबर 10 के रहने वाले महावीर मेघवाल ने भागीरथ, प्रेमकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 13 अप्रैल की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने आरोपित से अपने मजदूरी के पैसे मांगे। जब पैसें मांगे तो आरोपित गुस्सा हो गए और नाराज होते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


