राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में उदयरामसर निवासी हेमंत यादव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है।

प्रार्थी ने बताया कि लेखराम भादू पेट्रोल पंप के पास होटल के पास 11 अप्रैल की शाम को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गिर गया ओर मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


