हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी महिलाओं पर, दो महिलाएं झुलसी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राशन डिपो जा रही महिलाओं के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के खिंदासर से जुड़ी है। जहां पर शनिवार को 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन बिजली लाइन के तार आपस में टच होकर टूटकर गिर गए। तारों की चपेट में आने से राशन डिपो की ओर जा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। टकराव के बाद तार जलकर खंभे से टूट गए और नीचे गिर पड़े। इसी दौरान राशन वितरण केंद्र की ओर जा रही दो महिलाएं इन तारों की चपेट में आ गईं, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभालकर इलाज के लिए रवाना किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!