Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पशुओं के बाड़े में आग लग जाने से कई पशुओं की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के माधोडिग्गी गांव की है। जहां पर पशुओं के बाड़े में आग लग जाने के कारण 11 बकरियों की मौत हो गयी। वहीं 13 बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गयी।

 

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। झुलसी हुई करीब एक दर्जन बकरियोंं का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजूराम ओड के बाड़े में यह आग लग गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!