Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान करने के कारण व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 24 फरवरी की दोपहर को करीब ड़ेढ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई ने चार लोगों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

मृतक के भाई रतनलाल पुत्र मानाराम जाट ने भगवान ङ्क्षसह, विष्णु, मनीराम, ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को मानसिक रूप से परेशान किया। जिसके चलते उसके भाई ने परेशान होकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!