Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर लाठी और सरियों से मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रूणिया बड़ा बास निवासी मालगर ने राजुराम, कानाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ लाठी, सरियों से मारपवीट की। जिससे उसके चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




