
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज 21 फरवरी 2026 को श्री सूरज बाल बाड़ी उ.मा. विद्यालय में राजेश व्यास प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा निदेशालय, बीकानेर (वास्तुविद) के द्वारा साइंस मेला व फूड फेयर का उद्घाटन किया। जिसमें साइंस मेला के अन्दर निम्न छात्र/छात्राओं ने भाग लिया और अपने मॉडलों की प्रस्तुति दी जो निम्न हैं-



इलेक्ट्रिसिटी बाई फुट स्टेप (गौरव सोनी) बोन सिस्टम (आदिति-बिश्नोई) सोलररेन डिटेक्टर हाइड्रोलिक ब्रिज (प्राची, निकिता) हार्ट और इलेक्ट्रिसिट प्रोडेक्शन आदि को प्रदर्शित किया गया। जिनका आज के वर्तमान व दैनिक जीवन में उपयोगों के बारे में जानकारी दी।

राजेश व्यास प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा निदेशालय, बीकानेर (वास्तुविद) ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया और मॉडलों की सराहना की। इसी प्रकार फूड फेयर में निम्न छात्र,छात्राओं ने भाग लिया जिसमें दाबेली, बर्गर (आरूषी और सुरभि) ने मसाला लस्सी, कढ़ी पापड़ी (राम और मोहित) ने पेस्ट्री व क्रिम रोल (तनवीर और हेमन्त) ने भेलपुड़ी (हितेन और प्रद्युमन) ने फ्रुट चाट (आदित्य और आकाश ने)और भी कई छात्र/छात्रों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
और अभिभावकों ने दोनों फैयर की सराहना की। स्कूल प्रिंसिपल के.के.स्वामी ने बच्चों एंवम् अभिभावकों को धन्यवाद दिया और अतिथि से निवेदन किया कि आप इसी प्रकार बच्चों पर आर्शीवाद बनायें रखें।


