Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में पांचू पुलिस टीम ने की है।


पुलिस टीम ने भारतमाला सड़क मार्ग पर यह कारवाई की। पांचू थाना अधिकारी राजीव रॉयल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली की भारतमाला सड़क मार्ग पर एक युवक मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को काबू किया।
इस दौरान ओसियां थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमप्रकाश के पास से 1 किलो 928 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। एएसआई गंगाराम बिश्नोई के विशेष सहयोग से हुई इस कारवाई में एएसआई संतोष, कांस्टेबल लीलाराम, दिलीप और हेतराम शामिल रहे। पुलिस अब अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त में शामिल अन्य लोगों को ट्रेस करने जुटी हुई है ताकि इस कड़ी में जुड़े ओर लोगों पर कारवाई की जा सके।


