Bikaner News बीकानेर में 1 करोड़ 43 लाख की लूट का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।  बीछवाल थाना इलाके में दो अप्रेल को एक करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी राशि बरामद की है। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि चूरू के घंटेल हाल करणीनगर आरएसी क्वार्टर नंबर 122 निवासी चांदरतन उर्फ चांदसिंह राजपूत एवं चूरू के घंटेल निवासी अंशुल सिंह राठौड़ उर्फ मोंटी रिमांड पर चल रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर 32 लाख 50 हजार रुपए की और राशि बरामद की गई है। आरोपियों साथी किसनसिंह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपियों ने लूटी राशि अपने-अपने खेतों में गड्ढा खोदकर गाड दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घंटेल में आरोपियों के खेत से जमीन खोदकर राशि बरामद की। खेतों से 32 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!