Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जम्मू कश्मीर में हुए हमले के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में आज बीकानेर में देहात युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और कार्रवाई की मांग की। यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवर कूकणा ने बताया कि इस तरह पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा हमला करना कायराना हरकत है। कूकणा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि आतंकी किसी भी सूरत में बचना नहीं चाहिए, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर आतंकवाद के खिलाफ संदेश दिया जाए, ताकि इस प्रकार की कायराना हरकत दूबारा करने की कोई हिम्मत ही नहीं करे। कूकणा ने कहा कि यूथ कांग्रेस व क्षेत्रीय सभी पार्टियां आतंकवाद के खिलाफ केन्द्र सरकार के साथ है, ऐसे में आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया जाए। इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!