rajasthan latest news राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। युवक द्वारा गर्भवती पत्नी की हथौड़े से हत्या कर घर की एक और महिला की हत्या करने और फिर खुद आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। एक साथ तीन हत्याओं से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामला करधनी थाना क्षेत्र के बेनाड़ स्टेशन के पास की है। जहां पर एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी,घर की एक अन्य महिला की हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्यार कर ली। युवक ने अपने बेटे पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर बाहर भाग गया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए तो उनको खून से सनी लाशें दिखी और युवक फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार पंकज कुमावत बेनाड़ स्टेशन के पास पत्नी सुनीता कुमावत, रिश्तेदार मधु कुमावत और बेटे यांश के साथ रहता था। पंकज का भतीजा हिमांक भी इन दिनों घर पर आया था। आर्थिक तंगी और गृह क्लेश के चलते पंकज ने अपनी पत्नी और रिश्तेदार महिला की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर जान दे दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!