राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। दिल्ली की सीएम ने कांग्रेस नेता को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहते हैं। ऐसे में हम मांग करते है कि कांग्रेस पार्टी माकन के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई करें अन्यथा हम इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस पार्टी को अलग करने के लिए अन्य विपक्षी दलों से बात करेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी भाजपा के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन। वो भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वो भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने 25 दिसंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवालÓ होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!