Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देश में जनगणना के फैसले पर मुहर लगने के बाद आज यूथ कांग्रेस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दूध से अभिषेक किया गया। देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर दूध से राहुल गांधी का अभिषेक किया गया। इस सम्बंध में देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने बताया कि देश में जातीय जनगणना की मांग सर्वप्रथम हमारे नेता राहुल गांधी ने की थी तब उनकी बातों की हंसी उड़ाई जा रही थी। ऐसे में अब केन्द्र की सरकार को राहुल गांधी की बात को मानना पड़ा है जो कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जीत है। इसी के चलते आज जिला कलेक्टे्रट पर दूध से राहुल गांधी का अभिषेक किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!