Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से चौकांने वाली खबर सामने आयी है। जहां पर अस्पताल से गायब हुआ युवक 58 घंटे बाद मिल गया है। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज होने और उसके पीबीएम अस्पताल से लापता होने के घटनाक्रम के बीच पुलिस ने 58 घंटे की तलाश के बाद उसे ढूंढ़ निकाला। युवक बुधवार शाम को गंगाशहर में मिला। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे सड़क पर घूमते देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी होने के साथ मानसिक रोग से भी ग्रसित है और अस्पताल में उपचार के दौरान बिना बताए चला गया था।

 

जानकारी के अनुसार, सुभाष के पिता की रिपोर्ट पर पदमपुर थाना पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार परिजनों ने युवक की स्थिति के बारे में शुरुआत में पूरी जानकारी नहीं दी थी। सुभाष नशे का आदी होने के साथ मानसिक रोग से भी ग्रसित है। पदमपुर थाना पुलिस और परिजन जब बीकानेर पहुंचे, तब पता चला कि युवक की मौत नहीं हुई है, बल्कि वह अस्पताल से लापता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस का कहना है कि युवक की स्थिति की जानकारी पहले मिल जाती तो तलाश में मदद मिल सकती थी। सुभाष की तलाश में उसके गांव से करीब 25 से 30 लोग बीकानेर आए हुए थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!