राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सुभाष मार्ग पर बीते लंबे समय से सड़क पर फेंके जाने वाले पशुओं के अवशेष को लेकर विरोध जारी है। इसी को लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एसपी मुदृल कच्छावा ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने सीओ सिटी अनुज डाल, थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से भी मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मौका मुआयना करवाया और कार्रवाई के लिए कहा।
प्रतिनिधि मंडल से जुड़े आजम अली, मनोज जनागल ने बताया कि सिओ सिटी अनुज डाल ने मोके पर आकर ये आश्वस्त किया की यदि यहाँ पर किसी भी दुकानदार या किसी भी असामजिक व्यक्ति द्वारा कोई भी अप्रिय घटना होती है तो सख्त से सख्त कानूनी करवाई की जाएगी । प्रतिनिधि मंडल में पूर्व पार्षद मनोज जनागल, आज़म अली कायमखानी, ताहिर हसन,अयूब कियामख़ानी, सिराजुदीन, जावेद क़ादरी, सलाम, शिवदान सिंह, साबिर आदि मौजूद रहेंं।


