राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। बिहार में वैशाली में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसा राघोपुर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव में बैठकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। परिजन ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। 7 घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेजा गया है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE