राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फेसबुक पर विज्ञापन देकर ऑनलाइन मांग मंगवाने पर ठगी हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में अशरफ अली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 12 सितंबर को दुकान पर बैठे-बैठे उसने फेसबुक पर पावर टूल का विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया।
पहले ऑर्डर की कीमत 82,460 रुपये बताई गई तक उसने एक प्रावइेट लिमिटेड के खाते में पैसे जमा करवाए गए, फिर एक और भुगतान करवाया गया। इसके बाद दूसरा ऑर्डर 1 लाख 41 हजार 660 रुपये का बताया। 14 सितंबर को 41,660 रुपये जमा करवाए, 1 लाख डिलीवरी पर देने को कहा गया।
परिवादी ने बताया कि उसने 28 सितंबर तक इंतजार किया, तो उसी दिन फिर 50 हजार रुपये और मांगे गए। कहा गया सामान जोधपुर पहुंच गया है, कल डिलीवरी होगी। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह को सौंपी है


