Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 41 तथा पहले चरण की चार पंचायत समितियों के 60 सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। जिला परिषद सदस्य के लिए सोमवार को तीसरे दिन कुल 31 अभ्यर्थियों ने 33 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार है। इस दिन प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे।

 

जिला परिषद सदस्य के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू द्वारा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 14 तक, बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री हेमेन्द्र नागर द्वारा प्राधिकरण के नए भवन में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से 28 और राजूवास के कुलसचिव श्री पंकज शर्मा द्वारा प्राधिकरण के पुराने परिसर में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 से 41 तक के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

 

 

पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी जारी रही प्रक्रिया
इसी प्रकार पहले चरण में छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल और रुणिया मुख्यालय बीकानेर पंचायत समिति सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। सोमवार को छत्तरगढ़ में 19 अभ्यर्थियों ने 19, खाजूवाला में 23 अभ्यर्थियों ने 23, पूगल में 26 अभ्यर्थियों ने 26 तथा रुणिया में 35 अभ्यर्थियों ने 35 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पहले शुक्रवार तक खाजूवाला और रुणिया में एक-एक अभ्यर्थियों ने एक-एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे। गुरुवार को एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ था।

 

इस प्रकार अब तक छत्तरगढ़ में 19 अभ्यर्थियों ने 19, खाजूवाला में 24 अभ्यर्थियों ने 24, पूगल में 26 अभ्यर्थियों ने 26 तथा रुणिया में 36 अभ्यर्थियों ने 36 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। छत्तरगढ़, खाजूवाला और पूगल पंचायत समिति के सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तथा रुणिया के लिए सांगलपुरा स्थित कृषि अधिकारी कार्यालय के हॉल नंबर एक में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी नाम निर्देशन पत्र मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

 

जिला परिषद एवं पहले चरण की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त होगी। इसके बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर, बुधवार को प्रात: 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक होगी। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!