Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह का आयोजन युवा जिलाध्यक्ष नरेश शाकद्वीपीय के नेतृत्व में शिवबाड़ी स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह का उद्देश्य संगठन की एकता, मजबूती और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष विनोद दादिया ने युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय ने कहा सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समाज के उत्थान एवं युवाओं को संगठन से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

 

युवा जिलाध्यक्ष नरेश शाकद्वीपीय ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ संगठन की मजबूत कड़ी है। सभी युवाओं को एकजुट होकर समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्ठा, सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में आयोजन में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्र जाजड़ा, जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय, महामंत्री राघव सरोलिया, नरेंद्र शर्मा, निरंजन शर्मा, आकाश तिवारी, पुखराज पाईवाल, आनंद पुरोहित, गोविंद सारस्वत, पंकज सेवग, पुष्पेंद्र भदानी, विजय पुरोहित तरुण उपाध्याय एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!