राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार की देर शाम को बीकानेर में तेज बारिश आयी। जिसके चलते सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दिया। बीकानेर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक हुई बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक आ गयी है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गुलाबी ठंडक शुरू हो जाएगी। लूणकरणसर क्षेत्र में अंधड़ और बारिश के ओले गिरे। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट आई।
वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। लूणकरणसर के चक 263 आरडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की विद्युत फिटिंग और फर्श की टाइलें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय घर में परिवार के करीब 20 से 22 सदस्य मौजूद थे। सभी को करंट जैसा एहसास हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित बच गए। वहीं अन्य क्षेत्रों में बारिश और आंधी जमकर आयी। जिसके चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हो गया।


