Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। किसानों का बीते एक महीने से चल रहे आंदोलन का गुस्सा अब टोल प्लाजा पर पहुंच गया है। कल देर शाम को आरएलपी प्रमुख हनुमाान बेनीवाल भी घड़साना पहुंचे। जहां पर किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए बेनीवाल ने कहा था कि हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कहीं नहीं जाएगे।

 

जिसके बाद रात को करीब साढ़े नो बजे के आसपास बेनीवाल हजारों किसानों के साथ निकल गए। बेनीवाल ने घड़साना से गंगानगर कूच का एलान कर दिया। इस दौरान टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा और बवाल की स्थिति बनी रही। इस दौरान कुछ प्रदर्शनाकरियों ने ट्रेक्टरों से पुलिस बेरिकेड़स को तोड़ दिया और आगे निकलने का प्रयास किया। हनुमान बेनीवाल लगातार लोगों को समझाते हुए भी नजर आए।

 

किसानों की मांग है कि फसलों के लिए सिंचाई का पूरा पानी और रबी सीजन की बुआई के वक्त डीएपी खाद उचित समय और मात्रा में दिया जावे। किसानों के इस काफिले को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने 12 एमडी टोल नाके के पास भारी नाकाबंदी और बैरिकेडिंग की थी। लेकिन उग्र किसानों ने बैरिकेड्स को गिरा दिया और टोल नाके पर कब्जा कर लिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा।

 

इसके बाद देर रात किसानों ने पतरोड़ा के पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे नंबर 911 पर पड़ाव डालकर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हनुमान बेनीवाल रविवार सुबह 4 बजे तक भी टोल नाके और धरने पर किसानों के साथ डटे रहे। बेनीवाल यहीं पर सड़क पर सो गए। जिसकी तस्वीरे और वीडियो भी तेजी से वारयल हो रहे है। ऐसे में अब रविवार को टोल प्लाजा पर वार्ता होगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!