राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गयी है। यह बढ़ोतरी प्रावइेट तेल कंपनी ने की है। जियो और बीपी के पेट्रोल पंप पर अब बढ़ी हुई दरों से पेट्रोल मिलेगा। बीते दिनों ही नायरा एनर्जी ने भी तेल की कीमते बढ़ायी थी। जिसके बाद प्राइवेट ईंधन (तेल) कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
राजस्थान में जियो-बीपी 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इससे पहले, 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जियो-बीपी के नए रेट के अनुसार, जयपुर में अब पेट्रोल 108 रुपए 91 पैसे के बजाय 113 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह डीजल की कीमत 94 रुपए 15 पैसे से बढ़कर 97 रुपए 15 पैसे प्रति लीटर हो गई है। जयपुर में जियो-बीपी के लगभग 20 पेट्रोल पंप हैं।
जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढऩे से अब वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर इसका असर पड़ सकता है। नवरात्रि के साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोगों की आवाजाही बढऩे लगती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का बजट प्रभावित हो सकता है।


