Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीराम कला मंदिर संस्थान द्वारार संतोषी माता मंदिर स्थित रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला आयोजित होगी। जिसको लेकर आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात को 8 बजे से किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष और पार्षद गिरीराज जोशी ने बताया कि रामलीला मैदान में मंच निर्माण, विद्युत सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, दर्शक दीर्घा बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सभी कलाकारों की रिहर्सल भी अंतिम चरण में है।

 

अध्यख जोशी ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला में अनेक पात्रों द्वारा शानदार और सजीव झांकियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जो कि बीकानेर की जनता के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन मूल्यों को मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। संस्थान ने समस्त शहरवासियों को पधाारने का निमंत्रण भी दिया है। इस बार संस्थान के अध्यक्ष और पार्षद गिरीराज जोशी भी कलाकार के रूप में हर वर्ष की भांति दिखेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!