Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल से शारदीय नवरात्रा शुरू हो रहे है। जिसके चलते बीकानेर ही नहीं अपितु देशभर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीकानेर के देशनोक में स्थित विश्व विख्यात देवी माँ करणी जी के प्रांगण में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा के दौरान मेला भरेगा।

 

इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को दोपहर बाद से ही श्रद्धालु पैदल रवाना होंगे। बीकानेर से देशनोक और देशनोक से बीकानेर आने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है, ताकि पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यातायात को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

बीकानेर से देशनोक, नोखा की तरफ जाने वाले हल्के वाहन कार,टैक्सी, मोटरसाइकिल आदि भीनासर नाका से उदयरामसर बाईपास उदयरामसर गांव, सूजासर गांव, गीगासर होते हुए देशनोक पहुंचेंगे तथा बीकानेर से नोखा की तरफ जाने वाले भारी वाहन नौरंगदेसर एक्सप्रेस वे से रासीसर एक्सप्रेसवे कट होते हुए आगे की यात्रा करेंगे तथा नोखा से बीकानेर की तरफ आने वाले भारी वाहन रासीसर एक्सप्रेसवे कट से नौरंगदेसर एक्सप्रेसवे कट से होते हुए बीकानेर तथा आगे की यात्रा करेंगे तथा नोखा की तरफ से आने वाले हल्के वाहन देशनोक से गीगासर, नापासर होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। इस व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!