Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में कार में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शुक्रवार देर शाम को जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के शिवबॉडी क्षेत्र की है। जहां पर रोड़ के साइड में खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना के साथ ही एकबारगी आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। थानाधिकारी देवेन्द्र रााठौड़ ने बताया कि लूणकरणसर के कपूरीसर में रहने वाला रामप्रताप सियाग है जिसका शव मिला है।

 

फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी पुख्ता तौर पर नहीं मिल पायी है। थानाधिकारी के अनुसार शरीर पर कोई भी चोट प्रथम दृष्टया नहीं मिली है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन असहाय सेवा संस्थान, खादिम खिदमतगार के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामप्रताप सियाग चुनाव लडऩे की तैयारी में था और कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!