Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निगम में अधिकारियोंं के कक्ष के आागे जमकर बवाल हुआ। पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर आज पार्षदों को धैर्य जवाब दे दिया। निगम आयुक्त के नहीं मिलने से नाराज पार्षदों ने आयुक्त के कक्ष के बाहर धरना लगा दिया।

 

जिसके बाद आक्रोशित पार्षदों ने उपायुक्त से मिलकर बातचीत की और कहा कि अगर व्यवस्था नहीं हो पाती है तो हमें बता दो। जिसके बाद आक्रोशित पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला, कमल साध सहित अन्य पार्षदों ने निगम में अधिकारियों के कक्ष के बाहर कचरा डाल दिया। जिसके बाद पुरे निगम में अफरा तफरी मची गयी।

 

पार्षदों ने कहा कि इस कचरे के बीच जनता रह रही है और अधिकारी एसी कमरों से आदेश दे रहे है जो कि अब नहीं चलेगा। पार्षद प्रतिनिधि कमल साध ने कहा कि पुरे वार्ड में कचरा ही कचरा पड़ा है। पब्लिक हमारे कपड़े फाड़ रही है। हम जहां से जीतकर आए है वहां के लोगों को क्या चेहरा दिखाए।

 

वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने कहा कि हम परेशान है ओर रात-रातभर खुद कचरा उठा रहे है और खुद सफाई व्यवस्था में जुटे है लेकिन इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होगी तो हम धरना लगाकर बैठेंगे। निगम उपायुक्त दमयंती ने कहा कि सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है अगर कुछ कमियां है तो उसे सुधारने के लिए हम मिलकर व्यवस्था बनाएंगे और इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सम्बंधित फर्म को नोटिस दिया गया है। इस दौरान पार्षद मनोज विश्नोई, नंदलाल जावा, दुर्गादास छंगाणी, धर्मवीर नाहटा सहित कई पार्षद मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!