Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल पर एक और मामला दर्ज किया गया है। रिछपाल खर्रा की रिपोर्ट मिलने पर जंक्शन पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्रावली जांच के लिए सीआईडी-सीबी को भिजवाई है। परिवादी का आरोप है कि विधायक गणेशराज बंसल ने रंजिश के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलवाई है। परिवादी का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी गई।

 

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि गणेशराज बंसल का पीछा करना छोड़ दो, वह हमारा आदमी है। अगर उसका पीछा नहीं छोड़ा तो तुम्हारे भीतर लोहा उतार देंगे। इस धमकी के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर के नाम से वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में एक पुलिस अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

नए मामले में पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पत्रावली जांच के लिए सीआईडी-सीबी को भेजी है। अब सीआईडी-सीबी धमकी भरे कॉल, वायरल ऑडियो क्लिप और उसमें किए गए दावों की जांच में जुटी हुई है। साथ ही सीआईडी-सीबी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन था और धमकी के पीछे किसकी भूमिका रही थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!