राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद और नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में आज तोडफ़ोड़ और फायरिंग से जुड़ी खबर सामने आयी। जिसके बाद दोनो थाना क्षेत्रों के तीन इलाकों में सनसनी फैल गयी। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि इस सम्बंध में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को डिटेन किया गया है और परिवाद आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डाल ने बताया कि दोनो क्षेत्र के तीन स्थानों पर घटनांए हुई है।
डाल ने बताया कि फायरिंग की सूचना सामने आयी है लेकिन रिपोर्ट और जांच के बाद ही प्रमाणिक रूप से कुछ कहा जा सकता है। बता दे कि बीकानेर शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के कोठारी हॉस्पीटल के पीछे की साइड में एक घटना घटित हुई। जिसमें एक कैंपर में सवार कुछ लोगों द्वारा गली में युवकों को गाड़ी से टक्कर मारी गयी। जिसका सीसीटीवी वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी घटना परशुराम द्वार के पास की है। जहां पर एक कार में तोडफ़ोड़ की सूचना है।
वहीं तीसरी घटना चुंगी तिराहे के पास बंगलानगर क्षेत्र में हुई है। जहां पर एक घर के बाहर गाडिय़ों में पहुंचे कुछ लोगों ने फायङ्क्षरग की और एक गाड़ी को बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया। इन तीनों घटनाओं को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है। फिलहाल घटनाओं के पीछे कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।


