Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई नाल पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल से अधिक डोडा के साथ गंगाशहर क्षेत्र के रहने वाले राजुदास को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कैंपर गाड़ी से प्लास्टिक के कट्टों में भरे हुए डोडा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए अवैध डोडा की बाजार में कीमत लाखोंं में अंाकी जा रही है। बता दे कि नशीले पदार्थो के खिलाफ नाल पुलिस का लगातार एक्शन जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!