Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 41 सदस्यों तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहले चरण के अनुसार खाजूवाला, रुणिया, पूगल और छत्तरगढ़ पंचायत समितियों के कुल 60 सदस्यों के निर्वाचन की लोकसूचना गुरुवार को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 13 अक्टूबर तक चलेगी।

 

बीकानेर जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 14 तक के लिए नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर न्यायालय इजलास में, वार्ड संख्या 15 से 28 तक के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी हमेन्द्र नागर द्वारा विकास प्राधिकरण बीकानेर के नए भवन में तथा वार्ड संख्या 29 से 41 तक के नाम निर्देशन पत्र राजूवास के कुलसचिव और सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा द्वारा विकास प्राधिकरण के पुराने भवन में प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन पत्र प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे।

 

इसी प्रकार पंचायत समिति खाजूवाला के लिए उपखण्ड अधिकारी खाजूवाला और रिटर्निंग अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल द्वारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला में, रुणिया के लिए विशेषाधिकारी निर्वाचन शाखा तथा रिटर्निंग अधिकारी स्वाति शर्मा द्वारा सहायक बीकानेर स्थित कृषि अधिकारी कार्यालय के हॉल नम्बर-एक में, पूगल के लिए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पूगल में उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सत्यनारायण सुथार द्वारा तथा छत्तरगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय छत्तरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी तथा रिटर्निंग अधिकारी पवन कुमार द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। यह आवेदन पत्र भी प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

 

जिला परिषद एवं पहले चरण की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र 8 से 13 अक्टूबर (मंगलवार) दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर (बुधवार) को प्रात: 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर (गुरूवार) को दोपहर 3 बजे तक होगी। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!