Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में आज सफाई को लेकर जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद आज शाम को निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी ने अहम आदेश जारी किए है। आदेशों की शत प्रतिशत पालना की स्थिति मेंं माना जा सकता है आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था में असर देखने को मिलेगा। आदेशों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों को सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यो के लिए नियुक्तियां दी गयी है। प्रत्येक दो वार्ड पर एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो कि सुबह और शाम की शिफ्टिंग में निरीक्षण करेंगे।

 

अधिकारी मौके पर साफ-सफाई, नाली की सफाई, वाहनों की मौजूदगी, क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक शौचालयों की मॉनिटरिंग करेंगे इसके साथ ही खुले में कचरा डालने, जलाने पर भी नजर रखेंगै। ऐसे में अधिकारी कार्यो की मौके पर रिपोर्ट बनाकर देंगे। जिसके चलते कार्रवाई भी हो पाएगी। आज जिस प्रकार से निगम दिनभर अखाड़ा बना रहा। उसके बाद के ये आदेश निश्चित तौर पर एक राहत का संकेत है कि आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!