राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर कांसा, ताबे सहित कई तरह के बर्तन चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में गोगागेट के अंदर रहने वाले भगवती प्रसाद ने रिपोर्ट दी है। घटना 4 अक्टूबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास गोगागेट के अंदर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर बर्तन चोरी कर लिए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर से कांसा, तांबे, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


