Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर हर कोई परेशान सा है ।शहर के अनेक क्षेत्रों में गंदगी के ढ़ेर लगे पड़े है। इसी बीच घर-घर कचरा संग्रहण के वाहन के भी सुचारू नहीं हो पाने से नाराज कांग्रेसी पार्षद लगातार आक्रोश में है। कल कांग्रेसी पार्षदों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिसके बाद आज मंगलवार सुबह-सुबह ही कांग्रेसी पार्षदों का एक दल डंपिग यार्ड पहुंच गया। जहां पर कांग्रेसी पार्षदों ने डंपिग यार्ड पर वाहनों को रोक लिया। ट्रेक्टर और टेक्यिों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षदों की मांग है कि जनता लगातार परेशान हो रही है।

 

शहर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। ऐसे में व्यवस्था कब सुधरेगी। लगातार आमजन भी परेशान हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के दल में शामिल जावेद पडि़हार ने बताया कि आमजन गंदगी के बीच रहने को मजबूर है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर ये हालात रहें तो मजबूरन उन्हें निगम के गेट के ताला लगाना पड़ेगा। पडि़हार ने कहा कि हमने कल भी प्रदर्शन किया लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी बात करने तक नहीं पहुंचा। जो कि नादरशाही है। आज सुबह डंपिग यार्ड पहुंचने वालों में जावेद़ पडि़हार, सुभाष स्वामी, नवरतन डागा, काला महाराज, नवल पुरोहित, गौरीशंकर गहलोत, प्रमेाद सिंगल, अबकर खादी, गोवर्धन डूडी, मो. हुसैन, जितेन्द्र राठौड़ सहित कई पार्षद मौजूद।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!