राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार के आगे अचानक पशु के जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को नोखड़ा टोल प्लाजा से आगे बीकानेर की तरफ की है। इस सम्बंध में किसन मेघवाल ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नंदलाल सोलर कंपनी के कार्य करके बाइक से गांव जा रहा था। इस दौरान टोल प्लाजा के आगे बीकानेर की तरफ अचानक उसकी बाइक के आगे पशु आ गया। जिसके चलते उसका भाई गिर गगया और गिरने के कारण गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मग्र दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE