Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सफाई व्यवस्था बीते करीब एक महीने से चरमराई हुई। निकाय चुनावों के बाद 2 अक्टूबर से व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था लेकिन हालात जस के तस है ।ऐसे में आज निगम के पार्षदों का एक दल अलसुबह जावेद पडि़हार के नेतृत्व में डंपिय यार्ड पहुंच गए।

जहां पर वाहनों को रोक लिया गया। जिसके बाद पार्षदों ने वाहनों के साथ ही कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर काफी समय तक इंतजार के बाद पार्षदों का दल निगम पहुंचा। जहां पर निगम आयुक्त के कक्ष में गर्मागर्मी हुई तो सभागार में बातचीत के लिए कहा गया। जहां पर करीब दो घंटे तक हंागमा और बवाल होता रहा। पार्षदों ने एकस्वर में कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है त्यौंहार के मौसम में ये हाल है तो हम कहां जाए। पार्षदों ने कहा कि जनता हमारे कपड़े फाड़ रही है। इस दौरान भाजपा के नेता और पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोशित नजर आए और कर्मचारियों पर लीपापोती करने के आरोप लगाए।

 

मेड़तिया यहीं नहीं रूके और कहा कि इस तरीक की व्यवस्था शहर में नहीे चलने देंगे ये तो सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है जो कि की नहीं चलेगी। पार्षद श्याम सिंह हाड़ला भी आक्रोशित नजर आए और कपड़े फाडते हुए अधिकारियों के सामने बैठ गए। इस दौरान साथी पार्षदों ने उन्हें समझाया। पार्षद मनोज विश्नोई, सुभाष स्वामी, नंदलाल जावा, दुर्गादास छंगाणी, अब्दुल सतार, पार्षद प्रतिनिधि कमल साध, विकास तंवर सहित अनेक पार्षदों ने व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।

 

उप महापौर पंकज गहलोत ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए आज हम सभी पार्टियों के पार्षद बैठे और बातचीत की। जिसके बाद अब आगामी तीन से पांच दिनों में व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी ऐसा अधिकारियों ने कहा है। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार है ऐसे में किसी भी सूरत में सरकार की बदनामी के लिए किए जाने वाले कार्यो को नहीं होने देंगे।

 

पार्षद और भाजपा नेता भगवान ङ्क्षसह ने कहा कि निगम में सभी 80 पार्षद हमारे अपने है। ऐसे में शहर के जो हाल है वो बेदह निदंनीय है। ऐसे में आज हुई बैठक में तीन दिनों का समय दिया गया हे। अगर तीन दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो हम भी यहंी है और अधिकारी भी। मेड़तिया ने कहा कि किसी भी सूरत में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर समझौता नहीं किए जाएगा। मेड़तिया ने चेतावी भरे शब्दों में कहा कि अगर तीन दिनों में व्यवस्था ठीक नही हुई तो यहीं हम है और यहीं बीकानेर की सड़के।

 

कांग्रेस पार्षद मनोज विश्नोई ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए हम सब एक है। आज की मीटिँग में कुछ निर्णय किए गए है जो कि आगामी दिनों में लागू होंगे। ऐसे में समाधान का रास्ता नजर आ रहा है लेकिन अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो निगम से दो-दो हाथ करने को हम तैयार है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!