राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर कांगे्रस में उप महापौर चुनावों को लेकर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कल उप महापौर प्रत्याशी नसीम बानो और उनके ससुर वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम मुस्तफा ने प्रेस वार्ता की। जिसके बाद आज दूसरी बार के पार्षद मनोज विश्नोई ने भी पलटवार किया। विश्रोई ने कहा कि मेरा नाम लिया गया है साथ ही मेरे भतीजे का नाम लिया गया है जो कि पुरी तरीके से बेबुनियाद है। विश्नोई ने कहा कि हमें संदिग्ध बताया गया हे तो बताने वाले कोन हे उनके पास क्या आधार है सामने लाए और हम भी अपनी बात रखेंगे तो पता लग जाएगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विश्नोई ने कहा कि उप महापौर प्रत्याशी के लिए कई तरह के विरोधाभास हुए और चुनाव की वोटिंग से पहले ही अंदेशा लग गया था कि कांग्रेस प्रत्याशी हार सकता हे ऐसे में हमने कई लोगों से बातचीत की ताकि प्रत्याशी जीत जाएं लेकिन हमें दुख हे कि हमारे पार्टी का प्रत्याशी हार गया। विश्नोई ने कहा कि आलाकमान इसकी जांच करें और कोई भी दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चहिए। विश्नोई ने कहा कि अगर में दोषी साबित होता हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करों।


