Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी है। जिसमें बीकानेर के भी कई नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है। जिसमें विधायक के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता भी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हर जिले के लिए दो-दो चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है, जिसमें बीकानेर के नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को श्रीगंगानगर का प्रभारी बनाया गया है। विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को झुंझुनूं की कमान मिली है।

 

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक पारीक को हनुमानगढ़ भेजा गया है। यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका को चूरू का जिम्मा दिया गया है। पूर्व शहर जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत को नागौर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिम्मेदारी मिलते ही सभी नेता अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की इस रणनीति से पंचायत चुनाव का मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!