Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। त्यौंहार पर चुनाव होने के कारण चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। धनतेरस (6 नवंबर) के दिन अब वोटिंग नहीं होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर और पंच, सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी।

 

पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर और पंच सरपंच के लिए 5 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में बीकानेर में भी तीनों चरणों की वोटिंग के समय में बदलाव कर दिया गया है। बता दे कि धनतेरस पर चुनाव को लेकर लगातार चुनावी कार्यक्रम बदलने की मांग उठ रही थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!