Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चुरू साइबर थाना पुलिस ने 38 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने असम से श्याम ठाकुर को गिरफ्तार किया। वह ठगों को बैंक खाते देता था और कमीशन लेकर पैसे आगे भेजता था। उसने 17 बैंक खाते दिए। तारानगर के सुरेंद्र सिंह ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

उन्हें फेसबुक पर एनलिन स्मिथ नाम की महिला ने खुद को इंग्लैंड की डेंटिस्ट बताया। उसने दिल्ली में बच्चों का अस्पताल खोलने में साझेदारी का झांसा दिया। महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने और अस्पताल में निवेश के बहाने 2 से 13 जून के बीच 45 बार में 9 खातों में कुल 38 लाख 8 हजार 500 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना डीएसपी विजय कुमार मीणा की टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की। टीम ने असम जाकर श्याम ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसे चूरू लाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!