राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी के चलते बीछवाल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। बीछवाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी दिगपाल सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी को पकड़ा है। पुलिस टीम ने जनवरी 2026 में कारवाई करते हुए एमडीएमए जब्त की थी। इस प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर जुर्म प्रमाणित पाए जाने के बाद 37 पुलिस एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पांच हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद एसआई राजकुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए फिरोज उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो प्रकरणों में वांछित था और तीन मुकदमें दर्ज है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE