राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल से प्रदेशभर में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कल पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होंगे। इसी बीच निर्वााचन आयोग ने प्रदेश में पंचायतीराज के चुनावों को बजट आंवटन किया गया है। प्रदेश के 41 जिलों के लिए यह बजट आवंटन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 210 करोड़ 35 लाख 48 हजार 400 रुपए का बजट आवंटित किया है। यह राशि राज्य के 41 जिलों में चुनाव से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जारी की गई है।
आयोग के बजट आवंटन पत्र के अनुसार राशि का उपयोग मतदान केंद्रों, वीडियोग्राफी, बैलेट पेपर एवं अन्य प्रिंटिंग, परिवहन, वाहन, मतदान दलों के मानदेय, रिफ्रेशमेंट, विज्ञापन, टेंट-बैरिकेडिंग, लाइट-माइक, स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य चुनावी खर्चों के लिए किया जाएगा। जिलेवार आवंटन में सबसे अधिक बजट जयपुर को मिला है। जिले के लिए 9 करोड़ 70 लाख 56 हजार 900 रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके बाद सीकर जिले को 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 250 रुपए और भीलवाड़ा को 8 करोड़ 6 लाख 95 हजार 350 रुपए का आवंटन हुआ है। बीकानेर में भी चुनावी प्रकिया के लिए 7 करोड़ से अधिक रूपए आवंटन किए गए है। जो कि चुनावी प्रक्रिया में उपयेाग में लिए जाएगा। वहीं सबसे कम बजट सलूंबर जिले को 2 करोड़ 41 लाख 94 हजार 700 रुपए मिला है।


