राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। स्कूल बस की चपेट में आने से बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के मिलिट्री स्टेशन स्थित सोमनाथ कॉलोनी की है। जहाँ स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल 9 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:55 बजे हुआ। मामले में बच्चे के पिता ने स्कूल बस चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार पप्पू कुमार ने बताया कि पत्नी बच्चे को स्कूल वाहन से लेने के लिए सरकारी आवास के पास सड़क पर गई थी। कुछ देर बाद स्कूल बस पहुंची और उसके बच्चे आदित्य को बस से उतारकर जाने लगी। इसी दौरान बस चालक ने बस तेज गति और लापरवाही से पीछे की तरफ चलाया और बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा बस में फंस गया और कुछ दूरी तक बस के साथ घसीटता चला गया। इसके बाद घायल को सैनिक अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उसकी मौत हो गई।


