Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में राज्य स्तरी समान परीक्षा योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक की अद्र्धवार्षि परीक्षाओं की तारीखों जारी कर दी गयी है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार निर्धारित समय-सारणी में शामिल विषयों की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। जिन विषयों की जानकारी टाइम टेबल नहीं है, उनकी परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी।

स्कूल स्तर की परीक्षाएं और प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अंतराल वाले दिनों में कराई जाएंगी। इसके अलावा इस बार प्राइवेट स्कूलों में पेपर नहीं रखे जाएंगे। राज्यभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण शिक्षा विभाग को टाइम टेबल बदलना पड़ा। अब दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा चलेगी और इसके बाद फरवरी में फाइनल एग्जाम हो सकते हैं। पहली से 8वीं क्लास तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!