राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद शहर में सफाई को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। लगातार पार्षद अपने क्षेत्रों में सफाई को लेकर जुटे हुए है। इसी बीच वार्ड 28 से निर्दलीय जीतने वाले लक्ष्मीदेवी कातेला के प्रतिनिधि हेमंत कातेला लगातार अलर्ट नजर आ रहे है। बीते दिनों ही कातेला खुद कचरा उठाते हुए नजर आए थे। वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला के नेतृत्व में दिन-रात सफाई कार्य करवाया जा रहा है।
अभियान के दौरान गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे की सफाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सके। अभी आधी रात को नोखा रोड पर सफाई अभियान चलाया जा रहा।
हेमंत कातेला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जहां सफाई करवा दी गई है, वहां दोबारा कचरा नहीं फैलाएं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आमजन के सहयोग से ही क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।


