Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में स्वर्णकार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पीडि़त ने रिपोर्ट दी है। नई लाईन गंगाशहर में रहने वाले किसनलाल सोनी ने रिपोर्ट देते हुए कांता सिरजा, नवीन निवासी हेदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अप्रैल 2026 से 2 अक्टूबर 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित हेदराबाद के है और उसके परिचित है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपित ने बइमानीपूर्वक धोखाधड़ी के आश्य से उसके साथ करोड़ों की गड़बड़ी की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे 3 करोड़ 28 लाख रूपए के स्वर्णाभूषण हड़प कर स्वय को सदोष लाभ व परिवादी को हानि कारित की। परिवादी ने बताया कि आरोपी से कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!